कानपुर शूटआउट / 2 जुलाई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ, एक नजर...

By: Pinki Thu, 09 July 2020 09:55:06

कानपुर शूटआउट / 2 जुलाई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ, एक नजर...

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। हालांकि विकास दुबे अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है लेकिन उसके साथियों की पुलिस लगातार धरपकड़ कर रही है। इस दौरान बीते दो दिन में पुलिस ने विकास दुबे के तीन साथियों का एनकाउंटर भी किया गया है। ऐसे में कानपुर में 2 जुलाई को हुई घटना के बाद अब तक क्या-क्या हुआ उस पर एक नजर...

2 जुलाई: विकास दुबे को गिरफ्तार करने 3 थानों की पुलिस ने बिकरू गांव में दबिश दी, विकास की गैंग ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।

3 जुलाई: पुलिस ने सुबह 7 बजे विकास के मामा प्रेमप्रकाश पांडे और सहयोगी अतुल दुबे का एनकाउंटर कर दिया। 20-22 नामजद समेत 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

kanpur ambush,vikas dubey,kanpur encounter,mastermind vikas dubey,uttar pradesh,yogi adityanth,news ,कानपुर,विकास  दुबे,उत्तर प्रदेश

5 जुलाई: पुलिस ने विकास के नौकर और खास सहयोगी दयाशंकर उर्फ कल्लू अग्निहोत्री को घेर लिया। पुलिस की गोली लगने से दयाशंकर जख्मी हो गया। उसने खुलासा किया कि विकास ने पहले से प्लानिंग कर पुलिसकर्मियों पर हमला किया था।

6 जुलाई: पुलिस ने अमर की मां क्षमा दुबे और दयाशंकर की पत्नी रेखा समेत 3 को गिरफ्तार किया। शूटआउट की घटना के वक्त पुलिस ने बदमाशों से बचने के लिए क्षमा दुबे का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन क्षमा ने मदद करने की बजाय बदमाशों को पुलिस की लोकेशन बता दी। रेखा भी बदमाशों की मदद कर रही थी।

8 जुलाई: एसटीएफ ने विकास के करीबी अमर दुबे को मार गिराया। हमीरपुर के मौदाहा में मुठभेड़ में पुलिस ने विकास दुबे का दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया। अमर को विकास दुबे गैंग का शातिर बदमाश माना जाता था। 2 जुलाई की रात कानपुर देहात के बिकरू गांव में शूटआउट के मामले में भी अमर दुबे की तलाश थी। यूपी पुलिस ने जिन अपराधियों की तस्वीरें जारी की थी, उसमें अमर दुबे का नाम सबसे ऊपर था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। प्रभात मिश्रा समेत 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

kanpur ambush,vikas dubey,kanpur encounter,mastermind vikas dubey,uttar pradesh,yogi adityanth,news ,कानपुर,विकास  दुबे,उत्तर प्रदेश

9 जुलाई: प्रभात मिश्रा और बऊआ दुबे एनकाउंटर में मारे गए। प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद के होटल से गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक प्रभात पुलिस की कस्टडी से भाग रहा था। इसके बाद एनकाउंटर में प्रभात को मार गिराया गया। आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि पुलिस टीम प्रभात को लेकर फरीदाबाद से आ रही थी। रास्ते में गाड़ी पंचर हो गई। इस दौरान प्रभात ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इसके बाद हुए एनकाउंटर में प्रभात मारा गया है। इस दौरान कुछ सिपाही घायल हुए।

उत्तर प्रदेश के इटावा में विकास दुबे के करीबी बउवा दुबे को पुलिस ने मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, बउवा दुबे ने महेवा के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार को लूटा था। उसके साथ तीन और बदमाश थे। पुलिस को लूट की जैसे ही खबर मिली, पुलिस ने चारों को सिविल लाइन थाने के काचुरा रोड पर घेर लिया।

बता दे, जिस थाने में बिकरू गांव आता है, उस चौबेपुर थाने के एसओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि तिवारी और शर्मा 2 जुलाई को बिकरु गांव में मौजूद थे, लेकिन, शूटआउट शुरू होते ही भाग गए थे। एसएसपी दिनेश प्रभु ने बताया कि विनय तिवारी और केके शर्मा ने विकास दुबे को जानकारी दी थी कि पुलिस की रेड पड़ने वाली है।

ये भी पढ़े :

# कानपुर शूटआउट / विकास दुबे के दो और साथी ढेर, प्रभात मिश्रा का कानपुर में तो बऊआ दुबे का इटावा में एनकाउंटर

# भारतीय सेना ने जारी की 89 ऐप्स की लिस्ट, जवानों से कहा - तुरंत डिलीट करें

# जम्मू-कश्मीर / आतंकवादियों ने की BJP नेता वसीम बारी की हत्या, हमले में पिता-भाई की भी मौत

# शोध में खुलासा, कोरोना वायरस मरे जानवर की चमड़ी पर 4 दिन और फ्रिज में रखे मीट में 15 दिन तक रहता है जिंदा

# 72 लाख लोगों को मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, अगस्त तक मिलेगा इसका फायदा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com